Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ईएसएल स्टील की ‘वी फॉर सोसाइटी’ पहल के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता के साथ ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपनी कर्मचारी स्वयं सेवा पहल ‘वी फॉर सोसाइटी’ के तहत डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया। इस पहल में कंपनी के 24 कर्मचारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया, और इस पहल के तहत लगभग 200 विद्यार्थियों को विभिन्न जागरूकता सत्रों के माध्यम से जोड़ा गया। इस पहल में पांच सिद्धांत, स्वच्छता, सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर कर्मचारी स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और सीएसआर टीम के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया. इन गतिविधियों के माध्यम से सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर ईएसएल के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक रविश शर्मा ने कहा, “वी फॉर सोसाइटी के माध्यम से हमारा उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है। वी फॉर सोसाइटी’ के माध्यम से ईएसएल स्टील कर्मचारी स्वयंसेवा और सामुदायिक सहभागिता की संस्कृति को निरंतर मजबूत कर रहा है, ताकि कर्मचारी और समुदाय मिलकर सामाजिक एवं पर्यावरणीय बदलाव की दिशा में सार्थक योगदान दे सकें।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai