Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एस आई आर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, कांग्रेस की झूठ से झारखड में उसकी ही सरकार पर बड़ा सवाल ?

उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य और बोकारो जिला बीस सूत्री कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने एस आई आर को लेकर झारखंड में कांग्रेस के चिल्लमपो पर जहां उसे घेरा है,वहीं मियां की जूती मियां के सिर पर जड़ी है। उन्होंने कहा है कि झारखं डमें जेएमएम व कांग्रेस की सरकार चल रही है।यहा उस आई आर का काम सरकार के ही कर्मचारी कर रहे हैं और कंाग्रेस नाम काटने हटाने का अनर्गल प्रलाप कर जिस तरीके से वाल उठा रही है उससे उनकी सरकार ही कटघरे में आ खड़ी हुई है। उन्होंने झारखंड कांग्रेस का नसीहत दी है कि वह एस आई आर के नाम पर झूठ फैलाना बंद करे ।
उन्होंने कहा है कि झारखंड सहित देश में एस आई आर विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच कांग्रेस झूठ परोस रही है, भ्रम फैला रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण नायक की मानें तो झारखंड कांग्रेस द्वारा जनता में झूठ फैलाना और आंदोलन बेहद विरोधाभासी और महज दिखावा से भरा हुआ है। श्री नायक ने कहा है कि झारखंड में एस आई आर की प्रक्रिया को लागू करने की जिम्मेदारी बूथ लेवल पर बी एल ओ, बी डी ओ, सी ओ,एसडीएम डीसी जैसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की है,जो राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के प्रशासनिक तंत्र के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता भी बूथ लेवल एजेंट बी एल ए-2 के रूप में कार्य कर रहे हैं, जो राजनीतिक दल उनको इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अप्वॉइंट करती है। इस तरह एस आई आर की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाकर कांग्रेस एक तरफ से अपनी ही सरकार और अपने ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। झारखंड में बी एल ओ घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची की त्रुटि को दूर कर शुद्धिकरण करने का काम कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा बराबर एस आई आर का कार्य होता रहा है इसी तहत आज लगभग 20 वर्षों बाद एस आई आर का कार्य हो रहा है। प्रथम चरण में बी एल ओ के द्वारा प्रत्येक घर-घर घूम कर जो ऐसे मतदाता ए एस डी डी यानी जो मृत है, डुप्लीकेट नाम है जो कही शिफ्ट हो गए हैं या एब्सेंट है सूची से नाम हटाने का काम किया है और मतदाता का शुद्धिकरण कर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित किया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के लोग भ्रम फैला रहे हैं। लोगों का नाम कट गया। मतदाता सूची शुद्धिकरण में आपके ही सरकार का तंत्र और कार्यकर्ता काम कर रहे है तो जनता को भ्रम और झूठ परोसना बंद करे जनता सब जानती है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai