Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो स्टील मैनेजमेंट की अपील, संवाद से समाधान, औद्योगिक शांति के लिए खत्म हो व्यवधान


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो मैनेजमेंट ने विस्थापित समूहों के आंदोलन के दौरान एक बार फिर अपील की है कि वार्त्ता से समाधान की राह निकालने की पहल की जानी चाहिए और औ़द्योगिक शांति पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़े इस पर विशेष तौर से गौर किया जाना चाहिए। कारखाना प्रबंधन ने आंदोलन के क्रम में, बोकारो स्टील प्रबंधन की अपील के बाद भी संयंत्र के गेट संख्या 9 एवं 10 को बाधित किया जाने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ये दोनों गेट संयंत्र के परिचालन हेतु आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति तथा उत्पादित इस्पात एवं अन्य सामग्रियों के डिस्पैच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में, इन गेटांें पर लंबे समय तक अवरोध बने रहने से संयंत्र की उत्पादन एवं डिस्पैच गतिविधियाँ गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। बीएसएल प्रबंधन की ओर से संयंत्र के अन्य प्रवेश द्वारों को बाधित करने का प्रयास भी किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इससे न केवल संयंत्र का सामान्य परिचालन प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकता है, बल्कि राष्ट्रीय संपत्ति एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी क्षति पहुँचने की आशंका है।
आंदोलनकारियों से अपील के साथ ही प्रबंधन ने लोगों ंको बोकारो प्लांट का महत्व भी समझाया है। कहा गया है कि बोकारो स्टील प्लांट केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति एवं गौरव है। यह संयंत्र दशकों से राष्ट्र-निर्माण की नींव को सुदृढ़ करता आ रहा है तथा राष्ट्र एवं समाज के विकास में निरंतर एवं प्रत्यक्ष योगदान दे रहा है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका और पूरे क्षेत्र की समृद्धि जुड़ी हुई है। ऐसे में, संयंत्र को पहुँचने वाली कोई भी क्षति केवल बोकारो स्टील की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र एवं हम सबकी साझा क्षति है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव देश के समग्र विकास पर पड़ेगा।

बोकारो स्टील प्रबंधन संविदा के आधार पर अप्रेंटिसों के नियोजन की दिशा में अपने प्रयासों को और गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, प्रबंधन इस विषय से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के माध्यम से निकालने के लिए तत्पर है तथा संबंधित पक्षों के साथ वार्ता हेतु सदैव उपलब्ध है। इसी अपील के साथ प्रबंधन ने आंदोलनकारी विस्थापित समूहों से औद्योगिक शांति एवं संयंत्र के निर्बाध परिचालन को ध्यान में रखते हुए अवरोध का मार्ग छोड़कर संवाद एवं आपसी सहयोग का मार्ग अपनाने व गतिरोध समाप्त करने की अपील की है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai