Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो में कबड्डी की बालिका खिलाड़ियों के महाजुटान की तैयारी


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के तत्वावधान में आगामी 27 से 30 दिसंबर तक बोकारो में 36वीं सब जूनियर गर्ल्स नेशनल कबड्डी चौंपियनशिप का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से बालिका खिलाड़ियों का आगमन होगा और यह प्रतियोगिता अपनी कामयाबी का परचम लहराएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति कवायद में जुट गई है और इसके आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में कॉमनवेल्थ गेम के आयोजन को देखते हुए अधिक से अधिक खेलों में भारत के खिलाड़ी पदक जीत सके इस पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ सभी लोगों का फोकस है और इसे देखते हुए इस कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की अहमियत बढ़ जाती है। कबडडी एसोसियेशन के विपिन ने बताया कि इस आयोजन के दौरान बोकारो में देश भर से बालिका खिलाड़ियों की जुटान तो होगी ही साथ ही कई अंतराष्ट्रीय खिलाडी भी बोकारो आयेंगे जिससे इस आयेाजन को चार चांद लग जायेगा। आयोजन कमेटी के गोपाल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में कोई विध्न बाधा नहीं आए और प्रतियोगिता सफलता से संपन्न हो सके इसके लिए आयोजन के हर एक बिंदु पर गौर किया जा रहा है। इसका खास ख्याल रखा जा रहा है कि आयोजन के साथ-साथ यहां खेलने आने वाले खिलाड़ियों को भी कोई असुविधा नहीं हो। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है और इस काम में आयोजन समिति विधिवत लग गई है। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री और विधायक मथुरा प्रसाद महतो को बनाया गया है। मकसद है हर हाल में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai