

उड़ान न्यूज ब्यूरो
धनबाद। अपने अठारह साल के कार्यकाल को शानदार तरीके से पूरा करनेवाले ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा को उनके कुशल नेतृत्व के लिए ईसीआरकेयू ने बधाई दी है और बताया है कि रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण के लिए उनके संघर्ष और नेतृत्व सबके लिए प्रेरणादायी है।
कामरेड शिवगोपाल मिश्रा के सफल, समर्पित एवं गौरवशाली कार्यकाल के 18 वर्ष होने पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देनेवालों में ईसीआरकेयू के महामंत्री एस. एन. पी. श्रीवास्तव, अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन, केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, और एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास सहित यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
यूनियन की ओर से कहा गया कि कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, हितों एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कर्मचारी एकता और संगठनात्मक शक्ति को नई मजबूती मिली है तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं।
कामरेड शिवगोपाल मिश्रा एआईआरएफ के महामंत्री होने के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारियों की संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र श्रब्ड में स्टाफ साइड का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इस भूमिका में केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उचित मंच पर उठाना उनके दायित्वों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
ईसीआरकेयू की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व, अनुभव और संघर्षशील कार्यशैली से रेल कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण की लड़ाई आगे भी मजबूत हाती रहेेगी। संगठन ने उम्मीद की है कि उनके मार्गदर्शन में कर्मचारी एकता और मजबूत होगी तथा रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।
