
उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। रोटरी क्लब चास को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज सम्मान से सम्मानित करते हुए को 5000 रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
बिहार के गया में आयोजित रोटरी जिला 3250 के पब्लिक इमेज जिला सेमिनार में रोटरी क्लब चास को यह सम्मान रोटरी की सकारात्मक छवि एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज सम्मान से सम्मानित किए जाने के अवसर पर क्लब को 5000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रोटरी क्लब चास की ओर से अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्लब के सचिव विनोद चोपड़ा एवं कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।


अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान क्लब के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवाभाव का परिणाम है। रोटरी क्लब चास निरंतर अपने सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज में रोटरी की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्लब के सदस्यों को भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ समाजसेवा करने की प्रेरणा देगा।
इस उपलब्धि से रोटरी क्लब चास में हर्ष का माहौल है। सहायक मंडल अध्यक्ष पूजा बैद एवं निरुपमा सिंह, संजय बैद, ललिता चोपड़ा, सिद्धार्थ पारख, श्वेता रस्तोगी, धनेश बंका, चनप्रीत सिंह,संजय रस्तोगी, पूर्वी केजरीवाल, ज्योति अग्रवाल,नेहा अग्रवाल ने रोटरी क्लब चास को मिले सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर की है और अपने सेवा भाव के कार्यक्रम को आगे भी पूरी शक्ति से चलाने का संकल्प दोहराया है।
