Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी

एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की रूबी जुबली पर वार्षिकोत्सव वर्णिका का आयोजन

उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के रूबी जुबली पर आयोजित वार्षिकोत्सव वर्णिका में जहां वि़द्याथियों को उनके जीवन में सफलता के टिप्स दिए गए, वहीं विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका समझाते हुए उन्हें प्रेरित किया गया। नार्थ छोटानागपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता का मूल मंत्र देते हुए बताया कि कठिन परिश्रम व लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने लक्ष्य तय कर विद्यार्थियों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। अतिथि के तौर पर मौजूद एमजीएम ग्रुप के अध्यक्ष एचजी इलोसियोस मार ईओसिबियोस ने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत से अपने सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं व छात्रों की अपनी भूमिका निभानी होगी।

वार्षिकोत्सव वर्णिका का मुख्य अतिथि नार्थ छोटानागपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि एमजीएम ग्रुप के अध्यक्ष एचजी इलोसियोस मार ईओसिबियोस ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत से अपने सपने को साकार कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय के 40 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा का वर्णन किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों ने 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस पल को यादगार बनाने के लिए विशेष डाक लिफाफा जारी किया। इस मौके पर विद्यालय की पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 120 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रवृत्ति के रूप में नकद राशि, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए स्मृति चिन्ह एवं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मान पत्र दिए गए। सर्वाेच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सुदेशना बोस स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा दसवीं में ऋचा नंदा व मृणाल विनायक झा, कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय में कृष्णा कुमारी शर्मज्ञ, वाणिज्य में कृतिका रिटािलिया व कला संकाय में अंशिका सिंघानिया को सम्मानित किया गया। विषय वार शत-प्रतिशत अंक हासिल करने पर कक्षा बारहवीं की अदिति सौहार्द, रिया कुमारी, प्रियांशु, काजल ओझा, अंशिका सिंघानिया, तुलिका शर्मा एवं कक्षा दसवीं के अर्चित माधव, नमन कुमार दास, हर्षित कुमार, प्रिंस कुमार रंजन, आयुष कुमार सिंह एवं ऋषभ कुमार को विशेष प्रशस्ति पत्र दिया गया। कक्षा एक से नौवीं तक सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। 25 वर्षों से अधिक समय से सेवारत शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत व नाट्य मंचन कर लोगों को आनंदित कर दिया। उप प्राचार्य राखी बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर एमजीएम ग्रुप के शिक्षा अधिकारी फादर रेजी सी वर्गीस, पूर्व प्राचार्य फादर जैकब थामस, प्रबंधन समिति के सदस्य फादर दीनू एम डैनियल, जार्ज कोशी, पीई ईप्पन, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai