

0 रोटरी क्लब चास की प्रेरणा से जल सेवा का किया काम।
0 संपत मल संजय बैद ने यात्रियों को दी शीतल पेयजल सुविधा
उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल सुविधा वाटर कूलर का आज लोकार्पण किया गया। यह सुविधा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के समीप सुलभ करायी गयी है। रोटरी क्लब चास की प्रेरणा से समाजसेवी संपत मल संजय बैद द्वारा स्वर्गीय पंकज बैद की पुण्य स्मृति में बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर के पास स्थापित किए गए वाटर कूलर का लोकार्पण बोकारो के ए आर एम विनीत कुमार एवं संपत मल बैद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एआरएम ने कहा कि वाटर कूलर के लगने से रेलवे स्टेशन पर हजारों आने-जाने वाले यात्रियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि यह सराहनीय पहल सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का सुंदर उदाहरण है।
रोटरी क्लब चास के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि स्वर्गीय पंकज बैद की स्मृतियां सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। उनकी याद में स्थापित यह वाटर कूलर मानव सेवा के प्रति एक छोटा-सा प्रयास है। संजय बैद ने कहा कि हमारी कामना है कि यहां से जल ग्रहण करने वाले प्रत्येक यात्री को राहत एवं संतुष्टि मिले।
रोटरी क्लब के सचिव बिनोद चोपड़ा ने बैद परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं और रोटरी के मूल मंत्र ‘स्वयं से ऊपर सेवा’को चरितार्थ करता है। इस अवसर पर इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर संतोष नायक, रोटरी क्लब के सहायक मंडल अध्यक्ष पूजा बैद, अभिषेक कुमार वाणिज्य निरीक्षक ,सुमित झा मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक ,विष्णु कुमार वाणिज्य निरीक्षक, कुमार अमरदीप, डॉ श्रवण कुमार,बिनय सिंह, विपिन अग्रवाल, धनेश बंका, प्रेम कुमार,किरण कुमार आदि उपस्थित थे।


