Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जेल में बंद नक्सलियों को सजा दिलाने की कवायद

बोकारो। बोकारो पुलिस अब इस कवायद में लग गयी है की जेल में बंद नक्सलियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों मंे समय पर आरोप पत्र समर्पित किया जाए ओर सारे साक्ष्य सुलभ करा दिए जाए ताकि जेल में बंद नक्सलियों को किसी कमी का लाभ नहीं मिल सके। बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिाकरी वशिष्ठ नारयण सिंह ने तेनुघाट स्थित अपने कार्यालय में बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे थानों के  थाना प्रभारियों के साथ नक्सल कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की और उनके लंबित रहने के कारणों को जाना। उन्होंने लंबित कांडों का अनुसंधान पूरा कर ससमय कोर्ट में संबंधित नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित करने का आदेश दिया। उन्होंने जेल में बंद दुर्दांत नक्सलियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य संकलित कर अभियोजन पक्ष के माध्यम से न्यायालय में ससमय में आरोप पत्र प्रस्तुत करने को कहा ताकि दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को देय मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित हो उसको करने और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सभी लाभ व मुआवजे का ससमय भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा मं भी समुचित कदम उठाने को कहा।

इस बैठक में गोमियां अंचल के पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के अलावा जागेश्वर बिहार , चतरोचट्टी, ललपनिया एवं पेंक-नारायणपुर के थाना प्रभारी ने हिस्सा लिया।SDPO

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *