Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

12431 राजधानी बनी बर्निंग ट्रेन

रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास आज राजधानी एक्सप्रेस ने बर्निग ट्रेन की याद ताजा करा दी। आज ट्रेन मं आग लगी। अफरा-तफरी मच गयी और फिर ट्रेन को रूकवाकर आग लगी बोगी से सबको सुरक्षित बचाया गया। ट्रेन नंबर 12431 राजधानी एक्सप्रेस त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन की यात्रा पर थी। इसके एसी कोच बी-1 में रविार की सुबह अचानक से आग लगी। यह हादसा रतलाम जिले में लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच रेल मार्ग पर हुआ। इसी बोगी में यात्रा कर रह ेएक यात्री ने कोच के यात्रियों को बताया आगाह किया और जानकारी दी तेज धमाका हुआ है संभवतः जनरेटर में विस्फोट हुआ है और आग भडक गयी है। आग बीवन बोगी में लगी और फिर उसकी चपेट  में एसएलआर भी आ गयी और जलकर खाक हो गयी। लेकिन सौभाग्य रहा की किसी यात्री की जानहानि नहीं हुई। ट्रेन को तुरंत रोका गया, ओवरहेड बिजली काटी गई और कोच अलग कर दिया गया। इस तरह बर्निंग ट्रेन ने अपनी भयावहता तो दिखायी लेकिन सूझबूझ से हालात पर काबू पा लिया गया। अब रेल प्रशासन मामले की जांच में लग गयी है राहत कार्य शुय कर दिया गया है।   आग की चपेट में आयी बोगी के यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *