निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सीसीएल ने किया आयोजन
0 70 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच,HEALTH CAMP 
0 चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवा का वितरण
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर के तत्वावधान में गागी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आए शिविर कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में शामिल चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और ए ेसे मरीजों के बीच निःशुल्क दवा का वितरण किया भी किया गया। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का मकसद स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
शिविर को सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह, सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर, डॉ. प्रीति तिग्गा, सीएमओ (सीएसआर) इंचार्ज, डॉ. शिल्पी झा, मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पारा मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
सीसीएल अपने सामुदायिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
