Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

टीम एहसास फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

टीम एहसास फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
रक्तदान शिविर
बोकारो।
इस्लामिक कैलेंडर के अवसर पर टीम एहसास फाउंडेशन ने ए.के. पब्लिक स्कूल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के इस अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में आठ महिला रक्तदाताओं ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
इस अवसर पर जमील अख्तर, मो० मोकीम, जुबिल अहमद, कैसर अफरोज, डॉ० बबलेश कुमार, संजय शर्मा, इंदरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जुगनू, सोहराब, आजाद अंसारी, राजा, आदिल समीम, हसन कमाल, सोनू, मंजूर, कौशर, साहिल, नसीम, आलम, आजाद जसीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने टीम एहसास फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक अवसरों को जनसेवा से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *