सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल में संपन्न हुआ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
बोकारो। फ्रेंड्स पब्लिकेशन के सहयोग से सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य रेव. फा. दिनु एम. डेनियल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन शिक्षाविद् सुरभि पांडे ने किया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास, सीखने के पाँच प्रमुख आयाम तथा फॉनिक्स शिक्षा रहा।
दोनों दिनों के अलग अलग सत्र में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत रोचक, सहभागितापूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं आनंददायक बनाने हेतु अनेक व्यावहारिक तकनीकों एवं नवीन शिक्षण विधियों की जानकारी प्राप्त हुई।
विद्यालय परिवार सुरभि पांडे, प्राचार्य रेव. फा. दिनु एम. डेनियल तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
“आज शिक्षकों को सशक्त बनाना, कल के शिक्षार्थियों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
