Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीएसएल के कोक ओवन विभाग ने बनाए नए कीर्तिमान

बीएसएल के कोक ओवन विभाग ने बनाए नए कीर्तिमान

बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तथा जून 2026 में उत्पादन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिक्री के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल की है । माह जून 2026 में कोक ओवन द्वारा प्रतिदिन औसतन 531 ओवन पुशिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सर्वोच्च मासिक प्रदर्शन है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कोक ओवन विभाग ने प्रतिदिन औसतन 526 ओवन पुशिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
कोल केमिकल्स की बिक्री में ऐतिहासिक उछाल के साथ कोक ओवन विभाग ने जून 2026 माह में कोल केमिकल्स की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। इससे पूर्व सितंबर 2024 में मासिक बिक्री का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कोल केमिकल्स की कुल बिक्री का सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान भी स्थापित किया गया है। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कोल केमिकल्स की बिक्री का रिकॉर्ड स्थापित किया गया था। कोक ओवन विभाग की ये उपलब्धियाँ न केवल उत्पादन दक्षता और परिचालन उत्कृष्टता को दर्शाती हैं, बल्कि यह टीम के अथक और समर्पित प्रयासों का भी जीवंत परिणाम हैं और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।बी एस एल

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *