Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीएसएल में “स्पर्श – वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट” का आयोजन

बीएसएल में “स्पर्श – वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट” का आयोजनBSL

बोकारो।बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के कल्याण, सहभागिता तथा कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “स्पर्श – वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट” पहल के अंतर्गत आरएमएचपी विभाग में वेलफेयर वॉक का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों से उनके कार्यस्थल पर सीधा संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों को समझना, उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं का आंकलन करना तथा आवश्यक सुधारों एवं नई पहलों की संभावनाओं की पहचान करना है।

इस वेलफेयर वॉक का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। उनके साथ आरएमएचपी, सीईडी एवं मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों की टीम ने आरएमएचपी विभाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। इस दौरान कार्यस्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं तथा उनके प्रभावी उपयोग का अवलोकन किया गया और इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं नए वेलफेयर उपायों को लागू करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित, समावेशी एवं संवेदनशील बनाने के संबंध में कई उपयोगी सुझाव भी प्राप्त हुए।

“स्पर्श – वेलफेयर वॉक: केयर एंड कनेक्ट” पहल कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं कर्मचारी-केंद्रित कार्य वातावरण विकसित करने के प्रति बोकारो स्टील प्लांट की सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद एवं फीडबैक-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित सुझावों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाता रहेगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *