ओएनजीसी में स्वच्छता पखवाड़ा का शुरू
बोकारो।ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति,बोकारो में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने स्वच्छता शपथ लेकर किया।परिसंपत्ति प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम कर पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर स्वच्छता आधारित नुक्कड़ नाटक,सफाई अभियान ,सेल्फी एवं हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति बोकारो द्वारा सीएसआर के तहत 15 जुलाई 2026 तक अनवरत स्वच्छता आधारित कार्यक्रम ओएनजीसी के परिचालन क्षेत्र के विद्यालयों,गांवों,बाजार एवं अन्य जगह आयोजित किए जायेंगे।
स्वच्छता आधारित कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा,प्रमुख -अभियांत्रिक सेवाएं एम के राय,प्रमुख – मानव संसाधन दयानंद कालुंदिया,सरफेस प्रबंधक बिपिन प्रसाद, असेट सपोर्ट मैनेजर अनिता यादव, प्रमुख वित्त सेवाएं अक्षय कुमार, प्रभारी सीएसआर डॉली कुमारी आदि उपस्थित थे।
