गुम और चोरी गए मोबाइल धड़ाधड़ बरामद कर रही बोकारो पुलिस, 118 मोबाइल और बरामद 







बोकारो। आज के डिजिटल दौर में मोबाइल जीवन की एक बुनियादी जरूरत बन गई है और इसके बिना इस आधुनिक और तेज भागती दुनिया में एक कदम भी आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। जीवन की हर जरूरतों को पलक झपकाने के पहले ही मोबाइल आसान कर देती है। इस स्थिति में यह कल्पना कीजिए कि आपका मोबाइल गुम हो गया चोरी हो गया तो आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा। ऐसे ही सैकड़ो तबाह परेशान लोगों के लिए पुलिस का प्रयास उनके चेहरे से कैद मुस्कान को वापस लौटने वाला साबित हो रहा है और इस प्रयास को अंजाम देने में सी ई आई आर पोर्टल अपनी भूमिका में है। मोबाइल चोरी हुई मोबाइल गुम हुआ थाने को सूचना दी गई सी ई आई आर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई और फिर पुलिस ने अपने अनुसंधान के माध्यम से मोबाइल तक पहुंच कर उसे बरामद किया और उसके सही धारक तक पहुंचा कर उनकी खुशियां वापस लौटाई। बोकारो जिले में पिछले तीन माह के दौरान ऐसे 489 मोबाइल बरामद किए गए जो विभिन्न थाना क्षेत्र से चुरा लिए गए थे या फिर गुम हो गए थे। अभी इस महीने 1 जुलाई से 24 जुलाई तक मोबाइल बरामद करो अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब 118 मोबाइल बरामद किए गए और उन्हें उनके धारकों तक पहुंचाया गया। बरामद मोबाइलों को चास के सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविंद्र कुमार सिंह, सिटी पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, बालीडीह के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सेक्टर 4 के इंस्पेक्टर संजय कुमार, तेनुघाट गोपी के प्रभारी भजनलाल महतो तथा हरला थाना के प्रभारी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने उनके धारकों तक पहुंचाया और लौटाया। पुलिस के तत्परता और पोर्टल के सहयोग से पुलिस ने जो कामयाबी हासिल की उसने आम लोगों के चेहरे खिला दिए, अपने मोबाइल के को जाने या चोरी हो जाने के बाद से परेशान लोगों को राहत दी और उनकी डिजिटल दुनिया उन्हें वापस लौटा कर वाह वाही ली है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक बनने के बाद नाथू सिंह मीणा ने लगातार मोबाइल गायब होने की घटना को गंभीरता से लेकर सभी थाना को गायब हो चोरी गए मोबाइलों को बरामद करने का निर्देश दिया है साथ ही बरामद किए गए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की भी नसीहत दी है। इस कर्म में धाराधार मोबाइल बरामद किए जा रहे हैं और उन्हें उनके धारकों तक पहुंचाया भी जा रहा है। जुलाई महीने के दौरान चलाए गए अभियान में चैस मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सात, चास थाना से सात, पिंडराजोरा से छह, चंदनक्यारी से पांच सियाल जोरी से चार और चीराचास थाना से दो मोबाइल बरामद किए गए इस तरीके से चास अनुमंडल पुलिस के कार्य क्षेत्र से कुल 30 मोबाइल बरामद किए गए। इसी तरह से सिटी इलाके के सेक्टर 4 थाना से 7, सिटी थाना से 8, हरला थाना से 8 ,सेक्टर 12 थाना से 3 और सेक्टर 6 थाना से 7 मोबाइल बरामद किए गए। कुल 33 मोबाइल को सिटी इलाके से बरामद किया गया। बात बेरमो अनुमंडल की की जाए तो सर्वाधिक 43 मोबाइल इसी अनुमंडल क्षेत्र से बरामद किए गए। इनमें जरीडीह थाना क्षेत्र से 13, कसमार से 4, पेटरवार से 2, बोकारो थर्मल से एक, महुआडांड़ से तीन, गोमिया से 5, चतरो चट्टी से दो, आई ई एल थाना क्षेत्र से दो, चंद्रपुरा थाना से चार, दुगदा से दो, पेंक नारायणपुर से दो तथा नावाडीह से तीन मोबाइल बरामद किए गए।
