
बोकारो। बोकारो के एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया और उन्हें भविष्य के लिए और बेहतर करने के लिए उत्साहित प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार कर बच्चों विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के हो रहे प्रयास की जानकारी दी और इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि स्कूल अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी पहचान बना रहा है।उनकी मानें तो शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रथम आवधिक परीक्षा में बेहतर करनेवाले विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की गयी। कक्षा तीन ए में आस्था कुमारी प्रथम,अंशु हलदार द्वितीय, मानवी सिंह तृतीय, तीन बी में सान्वी सिंह प्रथम,शारिया मिस्बाह द्वितीय, आर्यमन वर्मा तृतीय तीन सी में पुष्कर राय प्रथम, हार्दिक कुमार द्वितीय, सम्राट सिंह तृतीय, तीन डी में अनुज सिंह प्रथम, नेवान पटेल द्वितीय,मो. उरैफ अली तृतीय, तीन ई में अथर्व कश्यप व नव्या सिंह प्रथम, दृष्टि अग्रवाल व सौम्या कुमारी द्वितीय, अनमोल राज तृतीय, तीन एफ में आदर्श कुमार पांडेय प्रथम, प्राची चौधरी द्वितीय, यश राज महतो तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा चार ए में गर्विश कश्यप प्रथम,आरव सिन्हा द्वितीय,यजत तृतीय, चार बी में काइलर एलन गुड़िया प्रथम, ऋषिका सिंह द्वितीय, समीरा भारती तृतीय, चार सी में प्रतिका सिंह प्रथम, रक्षित कुमार राय द्वितीय, संयुक्ता वर्मा तृतीय, चार डी में अंश गुप्ता प्रथम, अयान राज द्वितीय, रेयांश रंजन तृतीय, चार ई में आराध्या कुमारी प्रथम, शुभदीप विश्वास द्वितीय ,इकरा शहाब तृतीय, चार एफ में अनुष्का झा प्रथम, रिद्धिमा पांडेय द्वितीय, नव्या स्तुति तृतीय स्थान, कक्षा पांच ए में अद्विक कुमार प्रथम, आलिया सोमा द्वितीय,श्रेयांशी कुमारी तृतीय, पांच बी में इकरा हुसैन प्रथम,आरोही कुमारी द्वितीय, देवांश कुमार झा तृतीय, पांच सी में धृति कुमारी प्रथम,सदफ फातमा द्वितीय, अर्णव कुमार सिंह तृतीय, पांच डी में शौर्य प्रकाश प्रथम,आर्या भारती द्वितीय,आद्विक दुबे तृतीय, पांच ई में अनुमय कुमार सिंह प्रथम,दार्शिक डिमरी द्वितीय, आद्या प्रिया तृतीय, पांच एफ में राध्या अग्रवाल प्रथम,अंकित पंडित द्वितीय व अनन्या तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य फादर डा. जोशी वर्गीस एवं प्रधानाध्यापिका सपना जोशी ने विद्यार्थियों को स्कालर बैज लगाकर सम्मानित किया।
