Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पुस्तकालय आंदोलन के जनक पीएन पणिक्कर की जयंती मनाई गयी

PUSTKALAYA JANAK


एमजीएम स्कूल में आयोजित हुए अलग अलग कार्यक्रम

बोकारो। पुस्तकालय के जनक माने जानेवाले पुथुवायिल नारायण पणिक्कर की जयंती पर पर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गयी। बोकारो के सेक्टर चार एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में उनकी याद में विविध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि पीएन पणिक्कर को पुस्तकालय आंदोलन का जनक कहा जाता है। उन्होंने 1926 में अपने गृह नगर में पुस्तकालय शुरु की थी। उन्होंने गांवों में जाकर लोगों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके इस आंदोलन के कारण केरल राज्य में साक्षरता को बढ़ावा मिला। उनकी याद में एक माह तक पठन माह मनाया जाता है। उन्होंने पुस्तकों के माध्यम से लोगों के बीच में साक्षरता आंदोलन को जन्म दिया। इसलिए इस दिवस को पठन दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिससे लोगों की डिजिटल दुनिया से थोड़ा अलग हटकर किताबें पढ़ने और सीखने में भी रुचि बढ़े। उन्होंने बच्चों को पुस्तकालय से जुड़े रहने एवं किताबों को अपना अच्छा मित्र समझने की सीख दी। सीबीएसई की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं को पीएन पणिक्कर के लिए समर्पित किया गया, जिसके आलोक में स्कूल के पुस्तकालय में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ग्रुप ए में अन्यया भारती ने प्रथम,समीक्षा राज- ने द्वितीय व येनी नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप बी में ईराम तनवीर ने पहला, श्रेयांशी कुमारी ने दूसरा व तनुश्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। मौके पर उप प्राचार्या राखी बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, पुस्तकालय सहायक अरविंद कुमार, रीमा कुमारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai