


पांच की संख्या में धमक आए हथियारबंद अपराधी, बैंक खाली कर भाग निकले
जमशेदपुर। दिन दहाड़े केनरा बैंक की गोलमुरी शाखा को खाली कर अपराधी
सहजता से निकल भागे और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर गये। गुरूवार का दिन
जमशेदपुरपुलिस के लिए बेहद मनहूस रहा। अपराधियों ने केनरा बैंक को लूटने की फूलप्रूफ योजना बनायी और उसे काफी बारीकी से अंजाम दिया। बैंक के ख्ुालते ही अपराधी बैक पहुंच गये। सभी रेनकोट पहने हुए थे। आते ही सभी ने बैंक के मैनेजर समेत सभी को ओवर पावर किया। फिर मैनेजर से जबरन बोल्ट खुलवाया। उसमें रखे 43 लाख रूपये बटोरे इसके अलावा स्वार्णाभूषण जिसे गिरवी रखकर लोगो ने लोन ले रखे थे उन्हें भी बटोर लिया। विरोध करने पर गार्ड को पीटा, लोगो के मुंह पर सेलो टेप चिपकाया और फिर कांड को अंजाम देकर बड़ी आराम से निकल खिसके। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू हुई। लेकिन तब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर जाकर पुलिस को चैलंेज दे चुके थे।
जमशेदपुर…गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूटे लाखो रुपये, पुलिस जुटी जाँच मे।
गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में लूट की बड़ी घटना सामने आई है. आज दिन दहाड़े हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लूटपाट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।…..जानकारी मिल रही हैं की अपराधियों ने बैंक से 42 लाख रुपए नगद और सोना लूट कर फरार हो गए. पहले हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में पहले कर्मचारियों को बंधक बनाया और डराया धमकाया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। उनकी करतूतें सीसीटीवी में कैद हुई है,जिससे उन तक पहुंचने के प्रयास मंे पुलिस अपनी माथा पच्ची कर रही है।
गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार की सुबह दिनदहाड़े आ धमके हथियारबंद अपराधियों की संख्या करीब 5-6 की रही होगी। हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंककर्मियों को अपने कब्जे मंे लिया। इसके बाद बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और गिरवी रखे स्वर्णाभूषण बड़ी मात्रा में लूट ले भागे। घटना सुबह उस समय की है जब बैंक खुला और उसके अंदर सफाई का काम चल रहा था। तभी रेनकोट पहने हुए अपराधी बैंक में घुस आए। रेनकोट पहने होने के कारण उनकी पहचान करने मंे दिक्कत हुई। उनका विरोध किया गया तो अपराधियों ने बंदूक की बट से उस पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वे सभी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के कक्ष में गये और उनसे जबरन ख्ेस्ट खुलवाया।. और लाखों की इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया। जानकाराी मिली है अपराधियों ने भागने के लिए दो बाईक का उपयोग किया।
बैंक में डकैती की घटना की सुचना पर तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच तेज की गयी और सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। लेकिन पुलिस के पास अभी कोई खास सुराग नहीं लग पाया है कि बैंक डकैतांे का संबंध किया गिरोह से है। अपराधियों की जानकारी हासिल करने के साथ साथ पुलिस ने जांच अभियान तेज किया है।
