Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

माल लदान का टारगेट समय से पहले पूरा कर लिया एस ई रेलवे ने , शानदार प्रदर्शन कर अपनी कामयाबी का बुलंद किया झंडा


उड़ान न्यूज ब्यूरो

कोलकाता। माल लदान में अपने शानदार प्रदर्शन से एस ई रेलवे ने कामयाबी का नया इतिहास रचा है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 में माल लदान के क्षेत्र में न केवल अपने टारगेट को पूरा किया बल्कि समय से पहले ही इसे पूरा कर अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 सितंबर को ही 100 मिलियन टन का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल कर लिया है, यानि पिछले वर्ष की तुलना में 9 दिन पहले ही दपू रेलवे ने यह इतिहास रच दिया है। पिछले वर्ष इस अवधि में 94.94 मिलियन टन ही माल लदाई हुई थी, लेकिन इस साल 5.42फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 22 सितंबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे का कुल माल लदान 101.33 मिलियन टन रहा, जबकि पिछले वर्ष 96.05 मिलियन टन था, यानी 5.50 फीसदी की वृद्धि। इसी तरह कोयला ढुलाई के मामले में सितंबर में लदान 21.13 फीसदी बढ़ा। स्टील की कुल लदान में 15.98 फीसदी की वृद्धि,लौह अयस्क लदान में 7.55 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है।
पिछले वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसी अवधि तक 94.94 मिलियन टन माल लोडिंग दर्ज की थी। इस वर्ष 100 मिलियन टन के आंकड़े के साथ माल ढुलाई में 5.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की माल ढुलाई में सितंबर महीने के दौरान भी सकारात्मक रफ्तार बनी हुई है। 22 सितंबर 2026 तक दक्षिण पूर्व रेलवे की संचयी माल ढुलाई 101.33 मिलियन टन तक पहुंच गयी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 96.05 मिलियन टन था। इस तरह इस वर्ष अब तक 5.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। कोयला, स्टील और लौह अयस्क ने दक्षिण पूर्व रेलवे की माल ढुलाई में तौर पर
माल ढुलाई के इस प्रदर्शन में दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों का योगदान रहा है। इनमें चक्रधरपुर डिवीजन प्रमुख योगदानकर्ताओं में रहा। चक्रधरपुर मंडल ने 75.89 मिलियन टन माल लोड किया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 70.97 मिलियन टन था। इस प्रकार मंडल ने 6.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं खड़गपुर डिवीजन ने भी माल ढुलाई में बढ़ोतरी दर्ज की। खड़गपुर मंडल की संचयी माल लोडिंग 12.48 मिलियन टन रही, जबकि पिछले वर्ष यह 12.06 मिलियन टन थी। इस तरह खड़गपुर डिवीजन ने 3.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 100 मिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में नौ दिन पहले हासिल किया जाना मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान माल परिवहन की लगातार मजबूत गति को दर्शाता है। प्रमुख माल श्रेणियों में वृद्धि और सितंबर तक लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अपनी माल ढुलाई गतिविधियों में सकारात्मक रफ्तार बनाये रखी है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai