

बोकारो।साइबर अपराध की बढ़ती हुई घटनाओं ने जहां आम लोगों को परेशान किया है वहीं पुलिस का भी सिर दर्द बढ़ा रखा है। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा साइबर अपराध के मामले में कुछ ज्यादा चौकस सतर्क हैं और आम लोगों को जहां साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं,वही पीड़ितों के साथ न्याय करने के लिए पुलिस कर्मियों को सचेत भी कर रहे हैं। इसके अलावा जो साइबर ठाकुर के शिकार हो चुके हैं और गोल्डन पीरियड में अपनी शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से मदद ले चुके हैं और घटना के बाद खाते से हेरा फेरी की गई राशि पुलिस द्वारा होल्ड कर दी गई है उसे राशि को वापस पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने बोकारो के मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी कि वह अपने स्तर से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 6 साईबर पीडितों का 1लाख 10 हजार रुपए वापस करने की विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर बैंक को रिक्वेस्ट भेज दिया गया है। जिन 6 लोगों का पैसा वापस किया गया है उनमें
सोनू कुमार, बेरमो- 40,000₹,राज हर्षिता सिंह, हरला- 36072₹,मो मुर्शीद आलम, हरला- 16000₹,मो शाहिद खान, दुग्धा 10000₹,मुर्शीद खान – 5700₹,सत्यम कुमार, चास – 3217₹ शामिल हैं। बोकारो में साईबर पीडितों का वर्तमान में करीब 23 लाख रुपए होल्ड हैं,जिसे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी से संपर्क कर वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बोकारो पुलिस ने बताया है कि साईबर फ्रॉड होते ही जिन्होंने 1 घंटे के अंदर 1930 या साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दिए,उनकी राशि वापस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसलिए साईबर अपराध होते ही शिकायत दर्ज अवश्य कराएं।
