

बोकारो। सड़क हादसों को न्यौता देते हुए सड़कों के किनारे अवैध तरीके से खडे किए गए वाहनों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है और ऐसी प्रवृति को हतोत्साहित करने के साथ साथ पुलिस जुर्माना भी वसूल रही है। इससे एक तरफ जहां दुर्घटनाओं की संभावनाएं टाली जा रही हैं, वहीं सरकारी खजाने को भी समृद्ध किया जा रहा है। बोकारो में यातायात पुलिस थाना की प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुषमा कुमारी के नेतृत्व में दो दिनों से चलाए गए विशेष अभियान में अवैध तरीके से पार्क किए गए 56 वाहनों से 47 हजार नौ सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान पिंड्राजोड़ा, आईटीआई मोड, बालीडीह एवं जरीडीह टोल प्लाजा के पास विशेष रूप से अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ चलाया गया। इसी तरह माराफारी रोड, नया मोड़, उकरीद मोड़, आईटीआई मोड में भी इस अभियान से कानून तोड़ कर सडक किनारे खड़े वाहनों पर काररवाई की गयी। इधर इस बीच चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेलमोच्चों के पास चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने जांच अभियान चलाया। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलानेवालों से जुर्माना वसूला गया। तेलमोच्चांे पुल के पास गाड़ियों मंे लगाए गए काले फिल्म को भी हटाया गया। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों लोगों को हिदायत दी गयी। और यातायात नियमों का अनुपालन करने की नसीहत भी दी गयी।
