Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चन्द्रपुरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, आमलोग दहशत में

,
सवाल चन्द्रपुरा में कानून का राज या अपराधियों का ?

बोकारो। चन्द्रपुरा में अपराधियों का बोलबाला, पुलिस विवश और आमलोग दहशतजदा व हलकान। इस हाल में यह तय करना मुश्किल भरा साबित होने लगा है कि चन्द्रपुरा में कानून का राज है या अपराधियों का। हाल में कई घटनाओं ने चन्द्रपुरा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। आज लाखों की चोरी की दिन मंे हुई घटना ने यह साबित कर दिया कि अपराधियों मंे कानून का, पुलिस का कोई खौफ नही है और वे जो चाहे बेरोकटोक करने को स्वतंत्र है। सबसे ज्यादा दुर्भाग्यजनक यह है कि यह स्थिति उस जिले की है ,जहां के पुलिस अधीक्षक कई तरह के अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। संसाधन सुलभ कराए गए हैं ताकि पुलिस का एक्शन कहीं कमजोर ना पड़े। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक तरह तरह का प्रयोग कर रहे हैं। दिन से लेकर रात तक पुलिसकर्मियों को एक्शन मोड में रखने के लिए अपनी ताकत झोंक रखे हैं। फूट पेट्रोलिंग, रक्षक गश्ती, नाईट पेट्रोलिंग, क्यू आर कोड सिस्टम,औचक जांच इस तरह का कई प्रयोग किया जा रहा है। देर रात में एस पी खुद भी सड़क पर उतर पड़ रहे हैं। इधर रात में पुलिस अपराधियों पर नजर रखने के लिए सडक पर उतर रही है। देर रात में ही वाहनों की जांच कर आमलोगों को आभास करा रही है कि पुलिस रात में सड़क पर हैं, इसलिए की आमलोग चैन से सो सकंे। लेकिन पुलिस रात में अपराधियों पर नजर रख रही है और अपराधी अब दिन में अपना काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना ने चन्द्रपुरा मे अपराधियों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर ंपुलिस को बेबस,लाचार बना दिया और आमलोगों को खौफजदा कर दिया। दिनदहाड़े कहिए कि अहले सुबह अपराधियों ने डी वी सी आवासीय कालोनी के एक क्वार्टर एफ/डी 05 में धावा बोला और घर के ताले काटे और करीब करीब 46 लाख की संपत्ति पर हाथ फेर दिया। इस क्वार्टर में डीवीसी के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय गोपाल सिंह की पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती हैं। बताया गया है कि महिला अपने बच्चों क़ो सुबह स्कूल भेजकर अपने किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने घर का ताला काटा। घर के अंदर प्रवेश कर कीमती सामानों को बटोरा और फरार हो गये। जब स्कूल से वापस बच्चे आए तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। ताला टूटा मिला। तब पुलिस को सूचना दी गयी। दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते भाग निकले अपराधियों की करतूत को जांचने के लिए बेबस भाव से पुलिस पहुंची और उसने मौके का जायजा लिया। लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। परिजनों के अनुसार, घर में करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चन्द्रपुरा पुलिस के लिए अभी डबल मर्डर का मामला पेंचीदा बना हुआ है। हत्यारे कौन हो सकते हैं। हत्या की वजह क्या हो सकती है, इसको लेकर पुलिस माथापच्ची कर रही है,तभी इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने बता दिया कि चन्द्रपुरा मंे उनका राज चलता है। वैसे चन्द्रपुरा समेत कई इलाकों में गृहभेदन की घटनाएं तेज हुई हैं और पुलिस के लिए अपराधी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। डबल मर्डर का मामला सुलझने के पहले ही आज इस तरह की लाखों की सुबह सवेरे हुई एक और आपराधिक घटना ने पुलिस को लाचार बनाकर यह चुनौती दी है कि वह जल्द से जल्द अपराधियों को सलाखों के अंदर पहुंचाए और आमलोगों में कानून के प्रति भरोसा बनाए। फिलहाल लोग यह कहने लगे हैं कि यह विडम्बना ही है कि ज्यो ज्यों दवा की मर्ज बढता ही गया। पुलिस को जागरूक करने व सक्रिय करने की जरूरत है तो पुलिसकर्मियों को इस बात के लिए प्रेरित करने की जरूरत भी है कि अगर सरकारी मोबाईल नंबर पर कोई फोन करें तो उसकी रिप्लाई भी दें। आमलोगो की शिकायत है कि कई पुलिस अधिकारी सरकारी मोबाईल को उठाना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। एसपी को चाहिए कि वे वैसे सभी अधिकारियों को सरकारी मोबाईल फोन उठाने की नसीहत भी दें ताकि कोई अगर महत्वपूर्ण सूचना देना चाहे या कोई विपत्ति में हो तो उसे पुलिस की मदद मिल सके।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai