

बोकारो। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज राष्ट्र ने श्रद्धा के साथ दोनों विभूतियों को याद किया श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाएं बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। बोकारो में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गांधी चौक पर तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सेक्टर 6 शास्त्री चौक पर मनाई गई। अलग अलग कार्यक्रमों के दौरान बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन,अधिशासी निदेशक (एस आर यू ) पी के रथ,अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, बी जी एच के प्रभारी डॉ बी बी करुणामय ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर बीएसएल के वरीय अधिकारी तथा शहर के गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे।
