अजय अश्क
बोकारो। आप आप सतर्क हो जाएं, चौकस हो जाएं कहीं आपको भी ऐसा फोन तो नहीं आया। हड़बड़ी ना दिखाएं नहीे तो आप जालसाजी का शिकार बन सकते हैं। सतर्क रहिए कहीं आप झांसे में आकर साईबर अपराधी के चंगुल में न फंस जाएं। एक फोन काल आपको तबाह करने के लिए काफी हो सकता है। नया फंडा अपनाकर चालाकी से साईबर फ्रॉड अपनी जाल फैला रहा है। आपकों फांसने के लिए आपको किसी खास तरीके के नंबर पर जिसमेे स्टार का उपयोग है जिसमें हैच का उपयोग है उसे डायल करने को कह रहा है। संभलिए जरा आप। हड़बड़ी की तो समझिए आपकी लुटिया डूब गयी।


साईबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाएं जहां पुलिस की मुसीबत बढ़ा रहीं हैं, वहीं आमलोगों का संकट गहरा रही हैं। पुलिस ऐसे साईबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए जहां तकनीकि के आधार पर अपना कदम उठा रही हैं वही साईबर फ्रॉड में संलिप्त साईबर क्रिमिनल नये नये हथकंडे और तरकीब निकाल रहे हैं और अपना शिकार तलाशने मंे लगे हुए हैं। उनकी पुरानी पड़ती तरकीबों के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं और इसकी वजह से जब लोगों के शिकार बनने की संभावनाएं न के बराबर हो रही है तो वे नया फंडा अपनाने लगते हैं। अब इनलोगों ने साईबर ठगी के लिए एक नामी और प्रतिष्ठित कंोरियर कंपनी का सहारा लेकर शिकार फांसने की तैयारी की है। कोरियर सेवा में एक भरोसा का नाम है ब्लू डार्ट कोरियर सर्विस। इसके नाम का उपयोग करने से लोग आसानी से फंस सकते हैं, क्योंकि भरोसा भरा नाम है, तो अब इसको माध्यम बनाकर साईबर अपराधी किसी का भी मोबाईल घनघना रहे हैं। उन्हें बता रहे हैं कि वे ब्लू डार्ट कोरियर के हेडक्वार्टर से बोल रहे है। उनका कोरियर आया है, लेकिन डिलेवरी ब्वाय पता ट्रेस नहीं कर पा रहा है। आपका कोरियर बेहद महत्वपूर्ण हैं। बैंक का कागजात वगैरह आया हुआ है। आप फोन कर कोरियर डिलीवरी ब्वाय से संपर्क कर लें और अपना महत्वपूर्ण कोरियर प्राप्त कर लें वरना लौट जायेगा और आपका नुकसान हो जायेगा। यह बात साईबर अपराधी इस अंदाज में बता रहे हैं कि विश्वास कर कोई भी फंस जाएं। फिर कोरियर ब्वाय से संपर्क करने का जो फोन नंबर बताया जा रहा है, एसमे अंक की बजाय सिंबल का प्रयोग करने का कहा जा रहा है। उसे प्रयोग में लाने का मतलब है, आपके द्वारा आपके फोन को साईबर फ्रॉड के नियंत्रण में दे देना। और फिर वह चंद समय में ही आपेक फोन पर पूरी तरह से नियंत्रण पाकर आपके बैंक खातो से लेकर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी और दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेगा और जब तक आप अपनी आफत को समझ पायेंगे,तब तक वह आपको कंगाल बना चुका होगा। अब ऐसा ही यह नया फंडा उपयोग में लाया जा रहा है। इसी तरह के एक साईबर फ्रॉड ने आज यह कोशिश एक मीडिया समूह उड़ान लाईव से भी की। उसने फोन किया। खुद को बताया ब्लूडार्ट कोरियर के हेडक्वार्टर का प्रतिनिधि और जिस फोन नंबर से संपर्क किया वह नंबर था 9199815578 । इस मोबाईल में ट्रू कालर में किसी इन्द्र कुमार चन्द्रा का नाम दिख रहा था। उसमे ब्लू डार्ट कोरियर का पोस्टर भी था। आप सतर्क रहें और ऐसे फोन आए तो चौकस हो जाएं। अब सुनिये साईबर फ्रॉड ने किस तरह से फांसने के लिए समझाया। नंबर जिसे डायल कर पार्सल लेने को कहा स्टार 21 स्टार 9199815578 हेच। खतरा समझ लीजिए इस नंबर डायल करने का मतलब है आपकी तबाही का न्यौता देना। ऐस डायल करते ही आप अपना नंबर का एक्सेस साईबर फ्रॉड को दे देंगे और वह आपके फोन से महत्वपूर्ण जानकारी, बैंक खाता आदि का विवरण लेकर आपके खाते को खंगाल कर आपको कंगाल बना देगा। आप इस नंबर पर डायल करने का प्रयास बिलकुल ना करे। आपका नुकसान हो सकता है। आपको सजग, सतर्क व सावधान करने के लिए यह सूचना दी जा रही है। सतकर्ता ही आपका बचाव है। आप सतर्क रहें और कोई जानकारी किसी अजनबी को बिलकुल ना दें। अपने लेन देन की जानकारी भी किसी अपरिचित से साझा ना करे। मेरा सुझाव होगा कि वितीय लेने देन या निवेश वगैरह के लिए आप संबंधित बैंक व वितीय संस्थानों के कार्यालय से संपर्क करें। किसी सोशल मीडिया से मिल रहे बड़े ऑॅॅॅफर पर भरोसा करने की बजाय सजग रहें,पूरी तरह से तसल्ली कर लें। आप निश्चिंत होकर ही कोई कदम उठाएं बरना आपका नुकसान करने और ठगने में साईबर अपराधी देर नहीं करेंगे। तो हो जाईये सजग और अब नये फंडा कोरियर से पार्सल आने,पता के मिस मैच होने, पार्सल को पाने के लिए जैसा साईबर फ्रॉड बता रहे है,उससे बिलकुल सावधान रहे। ध्यान दें कहीं ऐसा ना हो जाए कि बहेलिया आयेगा जाल बिछायेगा लोभ से फंसना नहीं और फिर आप गच्चा खाकर फंस जाएं। सावधान होशियार, खबरदार। आप सजग रहेंगे सतर्क रहेंगे तो आपको चपत लगाने के अपने प्रयास में कभी भी साईबर अपराधी कामयाब नहीं हो पायेंगे। अभी तक बिजली बिल, डिजीटल आरेस्ट, पुलिस अधिकारी बनकर, तथा बैंक के वाई सी और लोन दिलाने के नाम पर ठगनेवाले साईबर अपराधी अब कोरियर का नाम लेकर पार्सल आने व उसे देने मं पता मिसमैच का बहाना बनाकर नये तरीके से सक्रिय हैं।
