
बोकारो। ईएसएल स्किल स्कूल मेंएसपीवीआईएवं एफटीओएचए बैचों के प्रशिक्षुओं के बीच एक समारोह में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि ईएसएल स्टील लिमिटेड के निदेशक-इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सुनील कुमार एन ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया। प्रशिक्षण पूरा करने के साथ-साथ इन युवाओं ने प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी प्राप्त किया है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके पर चयनित एवं नियोजित प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि स्किल स्कूल में प्राप्त प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें रोजगार प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने में मदद की।
अतिथि सुनील कुमार एन ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.। इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारीएवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा, “ईएसएल स्टील में हमारा मानना है कि कौशल विकास युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ईएसएल स्किल स्कूल के माध्यम से हम युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समारोह स्थानीय युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ईएसएल स्किल स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
