Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्यस्तरीय कुश्ती में रांची ओवर ऑल चैंपियन


बोकारो। बोकारो में दो दिनों तक चलकर आज संपन्न हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का में ओवर आल चैंपियन रांची सेंटर आफ एक्सीलेंसी की टीम रही। इस प्रतियोगिता में साहेबगंज को दूसरा स्थान मिला। मेजबान बोकारो जिला को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सह सचिव संजीव झा ने अतिथि के तौर पार खिलाड़ियो को सम्मानित किया और उनके बीच पुरस्कार बांटे। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
धर्मवीर सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को देशभक्ति के भाव से खेलते हुए आगे बढ़ते रहना है। झारखंड राज्य का सम्मान एवं गौरव बढ़े इसका सदैव ख्याल रखना है। श्री सिंह ने बोकारो जिला प्रशासन एवं बोकारो इस्पात प्रबंधन से कुश्ती खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की मांग की। खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की गयी ताकि इस खेल के प्रति लोगो की रूझान बनी रहे और यहां के खिलाड़ी मौका मिलने पर अपनी ख्ेाल प्रतिभा का परिचय दे सकें। इस आयोजन में
झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 175 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिका के आकर्षण में दर्जनों राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान खिलाड़ी रहे। ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता में लड़के एवं लड़कियों ने अपने दांव पेंच एवं उत्कृष्ट कुश्ती से दर्शकों का मन मोह लिया। इसका आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *