Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वाईन दुकान पर औचक छापेमारी, एक्सपायरी बियर जब्त

वाईन दुकान पर औचक छापेमारी, एक्सपायरी बियर जब्त

बोकारो। शराब की दुकान पर अचानक की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिले एक्सपायरी बियर के मामले को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने गंभीरता से लिया है और इस प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। चास प्रखंड के कुर्रा स्थित एक शराब दुकान में अचानक से यह छापेमारी चास के प्रखंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार और कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी के नेतृत्व में की गई और जांच के दौरान 556 एक्सपायरी बियर की बोतलें बरामद की गई। यह मामला इसलिए गंभीर हो जाता है की अगर आप गम भुलाने, मस्ती में झूमने का विचार रखकर जाते हैं शराब की दुकान पर ,तो एक बार जरूर सोंचिए। कहीं ऐसा नहीं हो कि आपके आनंद पर शराब की दुकान की व्यवस्था भारी पड़ जाए और एक्सपायरी समान आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर दे। बोकारो के उपायुक्त ने इस मामले में एक्सपायरी तथा अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के मामले को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *