अनाथ बच्चों को उपहार देकर मनाई खुशियां

धनबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय पोखरिया पूर्वी टुंडी के अनाथ बच्चों को भोजन के साथ साथ उपहार देकर उनके साथ खुशियां मनाई। यह कार्यक्रम यहां रहने वाले दो जुड़वा बच्चों के जन्मदिन विशेष पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम मे टुंडी विधायक मथुरा महतो भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे विद्यालय के कुल 60 बच्चों ने अपनी अपनी बातें रखी और संस्था को धन्यवाद देते हुए कहाँ की आप लोगों को अपने साथ पाकर हमलोगों को माता पिता एवं अभिभावक की कमी नहीं खलती है।
इस मौके पर बताया गया की संस्था का एक ही संकल्प है हर जरूरतमंद तक पहुंचकर उनकी मदद करना और सेवा देना।
इस कार्यक्रम मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू ,अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, सचिव दिलबाग सिंह, गोपाल बनर्जी, प्रदीप श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी नीलकमल खावास, पवन अग्रवाल,सूजॉय सरकार, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मंजू देवी, पूर्णिमा विस्वास,सोनू कुमार, गंगोत्री सिंह एवं नीलू कुमारी ने अपना अहम् योगदान दिया।
