Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मनाया अनोखा अंदाज में जन्म दिन

बर्थ डे आयोजन

जीना इसी का नाम है’सीनियर सिटीजन ग्रुप ने धमाल मचाया

सनातन परंपरा, धार्मिक संस्कार, गायत्री मंत्रोच्चार के साथ-साथ सांस्कृतिक गीत गायन और धमाल के बीच सीनियर सिटीजन ग्रुप ने अपने पांच सदस्यों का जन्मदिन समारोह आयोजित कर उनके चिरायु ,दीर्घायु और शतायु होने की शुभकामनाएं दी। हरियाणा के सोहना के आशियाना अनमोल सोसाइटी का सिनीयर सिटीजन ग्रुप जहां इस तरह के आयोजन से मस्ती करता है, खुशियों का पल एक दूसरे के साथ साझा करता है, वहीं हर पल को खुशनुमा और जीवंत बनाने का प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ता। सीनियर सिटीजन ग्रुप की कोशिश यह है की बुढ़ापा बोझ नहीं मस्ती से कटे, यह जीने का नाम साबित हो और फिर एक दूसरे के साथ सुख दुख बांटने का माध्यम बन सके, ताकि जीवन के हर पल को आनंदित बनाए जा सके, आनंदमय बनाया जा सके और हर पल को खुशियों के साथ जिया जा सके। आशियाना अनमोल के सीनियर सीजन ग्रुप के जिन पांच सदस्यों के जन्मदिन को एक यादगार जन्मदिन आयोजन बनाया गया उनमें एक के शर्मा हरि गोपाल, चावला जी,फूल कुमार एवं सत्यवीर शामिल रहे। यह संस्था हर महीने अपने सदस्यों का जन्मदिन हो या फिर कोई यादगार पल उसे सेलेब्रेट करती है और खुशी के उत्सव के हर क्षण को जीने की कोशिश करती है। गुड़गांव के व्हाइट रॉक होटल में आयोजित यह कार्यक्रम सनातन परंपरा से प्रारंभ हुआ और फिर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संपन्न हुआ। जन्मदिन जिनके थे ,उन्हें मुबारकबाद दिया गया फूल माला और गुलदस्ते देकर बधाइयां दी गई साथ यह नसीहत भी की जिंदगी में इस पावन अवसर पर हर लोग अपनी एक बुराई को त्यागें ताकि उनका जीवन और धन्य बन सके। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन ग्रुप के कार्यकलापों पर भी चर्चा हुई।इस ग्रुप के सक्रिय सदस्यों की बुढ़ापे में भी सक्रियता की प्रशंसा की गई और सभी को एक साथ लेकर चलने के कौशल पर प्रसन्नता भी जाहिर की गई। कार्यक्रम की शुरूआत गुरुप्रकाश वेदी ने एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों…गीत गाकर किया। फिर धीरे-धीरे कार्यक्रम परवान चढ़ता गया। फिर तो सनातन संस्कार और अनुशासन के बाद मस्ती और धमाल का दौर चला और सभी ईश्वर से प्रार्थना करते रहे जिनका जन्मदिन है उन्हें भगवान लंबी आयु दे। फिर एक स्वर से ग्रुप के सदस्यों की आवाज निकली, स्वर गूंजे बार-बार दिन ये आए, बार बार दिन ये आए, तुम जियो हजारों साल ……. हैप्पी बर्थडे टू यू.

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *