समाज और देश के उत्थान में डीवीसी कर्मियों का अहम् रोल:अनुभवी
चंद्रपुरा। दामोदर घाटी निगम के 79 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीवीसी के मुख्य महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी ने यहां के सृजन पार्क में डीवीसी का झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी।
इस अवसर पर श्री अनुभवी ने आयोजित समारोह के संबोधन में कहा कि सुरक्षा मापदंडों को पूर्णतः अपना कर डीवीसी को उन्नति की ओर ले जाने में डीवीसी कर्मी कामयाब हो रहे हैं । डीवीसी चंद्रपुरा ने विद्युत उत्पादन और सामाजिक कार्य में कई सराहनीय कार्य किया है और आगे भी ऐसे कार्य करने में अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां की कई समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाया गया है और हम सभी मिलकर डीवीसी के कार्य को संपन्न करने के लिए सतत प्रयास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि समाज और देश के उत्थान के लिए डीवीसी के उत्थान में हम सभी को लगे रहना चाहिए ।
समारोह में वरिष्ठ महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण) राजेश कुमार , उप महाप्रबंधक राजीव कुमार, राजीव रंजन, राजीव रंजन ओझा, नीरज सिंहा , अमित कुमार,तरुणेश्वर प्रसाद, कंचन स्मिता टोप्पो, मोहम्मद इम्तियाज़, मोहम्मद उमेर, डॉक्टर पी के घोष, विनोद बारूरी , सत्येंद्र कुमार, अभिमन्यु सिंह, मुकेश कुमार, पवन कुमार, सूर्य कुमार दलाई, राजीव कुमार तिवारी, संजीव कुमार, राजकुमार चौधरी, ब्रज विभूति विलोचन, रौशन कुमार सिंह,अजय कुमार, सहायक प्रबन्धक अभिनंदन कुमार, सुधांशु रंजन, संजीव कुमार, अक्षय कुमार, रीना कुमारी, सूरज कुमार, अमुल्य सिंह सरदार, तनवीर अख़्तर, विपत मांझी, महेंद्र सिंह केंद्रीय औद्योगिक बोल के जवानों आदि शामिल थे।



