मिलेट मिशन की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण पर जोर 

बोकारो। ग्रामीण विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट वाडी एवं कम्युनिटी लाइवलीहुड एंड एग्रीकल्चर प्रोग्राम के तहत ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य कंपनी के परिचालन क्षेत्रों में पांच सौ एकड़ भूमि पर मोटे अनाज (मिलेट) की खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय बढ़े, पोषण बेहतर हो, जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिले और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिले।
मिलेट कम पानी में उगने वाली, पौष्टिक और बदलते मौसम में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसल है। इस मिशन के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़ने में सहायता दी जाएगी।
इस पहल के प्रमुख मकसद है
जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना।पौष्टिक आहार को बढ़ावा देकर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना। मिलेट आधारित उत्पादों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
इस कार्यक्रम का आयोजन ईएसएल स्किल स्कूल में किया गया।
इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए, ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा, “मिलेट मिशन आत्मनिर्भर और समृद्ध ग्रामीण समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य किसानों को ऐसी टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, जो उनकी आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।
इस अवसर पर कई विशेष लोग उपस्थित थे।
