Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिवंगत बी चंमैया की पत्नी का आरोप गंभीर,घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

दिवंगत बी चंमैया की पत्नी का आरोप गंभीर,घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग जांच की मांग

धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन ने धनबाद के सी एल आई स्वर्गीय बी.चंपैया, के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। यूनियन के अपर महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की वर्किंग कमेटी के सदस्य मोहम्मद ज़्याउद्दीन ने दिवंगत कर्मचारी की पत्नी द्वारा रेल प्रशासन के विरुद्ध लगाए गए आरोप को अत्यंत गंभीर मानते हुए आरोपों को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ लेने की मांग की है।उन्होंने पूरे मामले की जानकारी यूनियन के महामंत्री एस. एन. पी. श्रीवास्तव को उपलब्ध कराई है और महामंत्री ने रेल प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है, ताकि सत्य तथ्यों के आधार पर न्याय सुनिश्चित हो सके। इस मामले से ए आई आर एफ के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा को भी अवगत कराते हुए इसकी गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है। यूनियन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने रेल प्रशासन से यह मांग की है की इस तरह की घटना की पुर्नावृति ना हो इसलिए रेल कर्मचारी तनाव मुक्त और भय मुक्त होकर किस तरह ड्यूटी करें यह भी रेल प्रशासन को सुनिश्चित करने की जरूरत है।
इस दुखद घटना पर यूनियन के वरिष्ठ नेता ओ.पी.शर्मा,नेताजी सुभाष,नीलकमल खवास,बी.बी.सिह,जे. के.साव,आर के सिंह,पी.के. सिंह,रूपेश कुमार सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *