झारखंड
फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा में स्पेशल ट्रेन का परिचालन
झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने परीक्षा स्पेशल के नाम पर कई अनारक्षित परीक्षा स्पेशल यात्री ट्रेनों का परिचालन करने की घोषणा की है ताकि विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी ना हो और उनकी भीड़ को भी ढंग से एकोमोडेट किया जा सके। धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है की कई गाड़ियां परीक्षार्थियों की अप्रत्याशित होने वाली भीड़ को देखते हुए शुरू की जाएगी। इस परीक्षा विशेष के लिए
जिन परीक्षा स्पेशल अनारक्षित यात्री गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है उनका विवरण इस प्रकार है-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम परिचालन की तिथि
1. 08619 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19.07.26
2. 08620 दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20.07.26
3. 08103 टाटा-हजारीबाग रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19.07.26
4. 08104 हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20.07.26
5. 08624 रांची-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19.07.26
6. 08623 पटना-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20.07.26
7. 08604 रांची-गढ़वा रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 18.07.26
8. 08603 गढ़वा-रांची रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19.07.26
9. 08602 रांची-गढ़वा रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19.07.26
10. 08601 गढ़वा-रांची रोड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 20.07.26
रेलवे ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस सूचना को व्यापक प्रचार प्रसार दिया है ताकि परीक्षा देने के लिए जो अभ्यर्थी हैं उन्हें असुविधा नहीं हो।
