Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बरसाती देकर निष्ठा से काम करने की नसीहत मिली

यातायात पुलिस

संसाधनों से लैस होने लगे यातायात पुलिसकर्मी
यातायात पुलिस को गर्मी भी सताती है, बरसात भी परेशान करती है और ठंड भी कंपकपाती है, फिर भी प्रतिकूल परिस्थिति में वह सड़क पर डटी रहती है ताकि सड़क आवागमन सुरक्षित रह सके, ट्रैफिक अनुशासन कायम रह सके और सड़क पर यातायात करने वाले आमजन को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो और उनकी जान की रक्षा हो सके। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी डटा रहना, कर्तव्य के प्रति समर्पण है तो समाज के प्रति जिम्मेवारी भी। अब ऐसे ट्रैफिक पुलिस को भी साधन संपन्न करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ताकि वे खुद सुरक्षित रहकर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल सके और आम लोग को सुरक्षित और सड़क यातायात व्यवस्थित कर सकें। बोकारो जिले में सड़क अनुशासन और ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने में लगे 50 पुलिस अधिकारी और कर्मियों को संसाधनों से लैस करते हुए उनके बीच बरसात में पानी से बचने की सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें उनके कर्तव्य के प्रति और सजग , जागरूक और अनुशासित होकर आगे बढ़ने की नसीहत दी गई। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने सरकार की ओर से यह पहल करते हुए 35 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को और 15 पुलिस अधिकारियों के बीच बरसाती का वितरण किया और उन्हें निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर यातायात पुलिस के उपाधीक्षक अजय प्रसाद चास के सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों को बताया गया कि किस तरीके से ट्रैफिक पुलिस का दायित्व बढ़ जाता है, जब सड़क अनुशासन के अनुपालन को सुनिश्चित करना होता है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *