Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

परियोजना प्रधान से की मुलाकात उठाए कर्मचारियों के सवाल

बीटीपीएस के परियोजना प्रधान से शिष्टाचार भेंट में बी एम एस ने उठायी कर्मचारियों की समस्याएं

बोकारो। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) बीटीपीएस इकाई की नवगठित कार्यकारिणी समिति ने वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया से शिष्टाचार भेंट करते हुए कर्मचारियों एवं बीटीपीएस कॉलोनी से संबंधित मुद्दों को उठाया और मांग-पत्र सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल में बीएमएस बीटीपीएस इकाई के अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष एस. सैमुअल एवं जितेन्द्र सिंह, सचिव रवि चन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव शाहिद इकराम, सहायक सचिव संजय राय सहित नवगठित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मांग-पत्र में कर्मचारियों के लिए सब्जेक्ट टू वेकेशनआवास आवंटन सुविधा पुनः प्रारंभ करने, बायोमेट्रिक एवं मोबाइल अटेंडेंस दोनों व्यवस्थाओं को जारी रखने, कॉलोनी की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने,हर रविवार को बोकारो स्टील जाने वाली डीवीसी बस का परिचालन बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन होते हुए कराने, बीटीपीएस अस्पताल के समीप आरओबी के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण, कॉलोनी क्षेत्र में डस्टबीनों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने की नियमित व्यवस्था, आरओबी के निकट “आई लव बीटीएस” प्वाइंट के निर्माण तथा कर्मचारियों के आवासों के रंग-रोगन एवं रखरखाव की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन पर सकारात्मक विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान मानव संसाधन विभाग के वरीय प्रबंधक पार्थो सारथी मुखर्जी एवं प्रबंधक अंजु बोपाई भी उपस्थित रहे। बीएमएस पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों एवं बीटीपीएस के समग्र विकास के लिए रचनात्मक सहयोग और संवाद की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।परियोजना प्रधान से शिष्टाचार भेंट

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *