चल दिया हेल्थ सर्विस देने इस्पात संजीवनी
देवघर। विश्व प्रसिद्ध बाबाधाम श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के स्वास्थ्य जांच और मेडिकल सुविधा प्रदान करने के मकसद से बोकारो इस्पात संयंत्र ने हर साल की तरह इस साल भी इस्पात संजीवनी को रवाना किया। कारखाना के निदेशक प्रभारी प्रियंरंजन ने हरी झंउी दिखाकर इस्पात संजीवनी को रवाना किया। पिछले तीन द शक से अधिक समय से श्रावणी मास के दौरान कांवरियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य देखभाल हेतु बोकारो स्टील प्लंाट प्रबंधन बैद्यनाथ धाम (देवघर) के समीप निरंतर प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग के तहत पीरामल स्वस्थ्य के द्वारा संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ को इस्पात भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। इस पहल के दौरान निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशकगण, सीएसआर विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बैद्यनाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे।
रवानगी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर हेतु की गई तैयारियों, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के तत्वावधान में प्राथमिक चिकित्सा हेतु दवाओं, मरहम-पट्टी एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्रियों से सुसज्जित यह दल चिकित्साकर्मियों और स्वयंसेवियों के साथ बोल-बम के जयघोष के बीच देवघर के लिए रवाना हुआ।
