

चल कांवरियां गौरी धाम, लायंस युवा लायंस फोर्स करा रहा एक रूपये में पूजन दर्शन और यात्रा का इंतजाम। लगातार चौदहवां साल है जब जरूरतमंदों, गरीबों और आर्थिक तौर से कमजोर लोगों को युवा लायंस फोर्स श्रावण मंे चिडका धाम स्थित गौरीधाम की यात्रा कराने की तैयारी को अंतिम रूप देने मंे लगा है। युवा लायंस फ़ोर्स के कन्द्रीय अध्यक्ष देव शर्मा ने इस साल भी एक रुपया में हजारों शिवभक्तों को बाबा गौरीनाथ जी के दर्शन , पूजन का अवसर देने का ऐलान किया है। युवा लायंस फोर्स की यहां जेल मोड़, कमलडीह में हुई बैठक में युवा लायंस फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह काँग्रेस नेता देव शर्मा अपने सेवा दल के सदस्यों के साथ मौजूद रहकर 9 अगस्त को लगने वाले सेवा शिविर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक साल की भांति इस साल भी युवा लायंस फोर्स द्वारा बोल बम के जत्थे को 9 अगस्त दिन रविवार को मात्र एक रुपए में पोशाक , गमछा कांवर के अलावा गाड़ी, चिकित्सा , फल , मिठाई समेत अन्य कई तरह की खाने पीने की सुविधा के साथ रवाना करेगा। जिसकी सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं , देव ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से हमारा संगठन यह सेवा दे रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य खासकर कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र या असहाय और दूर दराज के लोगों को देखते हुए किया गया था , जो पैसे के अभाव में भगवान शंकर जी के दर्शन नहीं कर पाते थे। उन्होंने बताया कि इस बार हमारा कार्यक्रम बंगला सावन के अंतिम सोमवारी पर बहुत ही धूमधाम से होता , लेकिन चास के समाजसेवी , और डाक बम सेवा समिति को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने वाले शिवभक्त और हमारे बेहद क़रीबी अजय राय का असमय निधन हो जाने से इस कार्यक्रम को नौ अगस्त दिन रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इस बार सोभा यात्रा को स्थगित कर दिया गया हैं , साथ ही सभी शिवभक्तों को उनके पोशाक, कावर आदि एक दिन पहले उनके घरों तक हमारे संगठन द्वारा पहुँचा दिया जाएगा। उकन मानें तो पहली बार जेल मोड़ के समीप बिशाल सेवा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे मुख्य रूप से बोकारो ही नहीं झारखंड के मशहूर कलाकार सुदेश सिंह मौजूद रहेंगे।, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बनेगा। हमारे कैंप के साथ साथ वाहन सेवा दलों में भी पूर्व की भाँति ही सभी जरूरत की चीज उपलब्ध कराई जाएगी, फिर शिव भक्तों को पूजा करने के बाद गाड़ी से वापस लाने का भी काम किया जाएगा। , भीड़ भाड़ क्षेत्रों में जहाँ कार नहीं पहुँच पाती थी इसके लिए इस बार बाइक सेवा दल का भी गठन किया गया है , जो दामोदर नदी से गौरीनाथ धाम तक भ्रमण करेंगे तथा जरूरत मंद शिवभक्तों को सेवा प्रदान करेंगे , मौके पर युवा लायंस फोर्स के दर्जनो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
