Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नहर में गिरी बेकाबू कार,बाल बाल बचे सवार

0 फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में गिरी।

0 नहर में गिरे फार्च्यूनर को देखने के लिए उमडी भीड़

उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। तुपकाडीह से तेनुघाट तक नहर मार्ग की बेहद जर्जर हालत पर हिचकोलें ,खाती आगे बढ़ रही एक फार्च्यूनर कार की हिम्मत आखिरकार जवाब दे गयी। उसमें इतना साहस नहीं बचा कि वह उक्त सड़क पर आगे ऐसी हाल में घिसटते हिचकोलें खाते आगे जा सके। झमाझम बरस रहे इन्द्रदेव, इधर जर्जर हो गयी नहर तथा गिली मिटटी की वजह से फिसलन भरी सड़क ने फारचुनर को बता दिया कि अब आगे बढ़ने की बजाय वह हाथ खड़ी कर दे। लेकिन कार चलानेवालों ने कार की मनो भावना नहीं ताड़ी और वे ब्रेक पर पैर दबाने की बजाय एक्सीलेटर को आगे बढ़ने का सिंगनल देते रहे। बस क्या था।

जर्जर सड़क पर रंेगती हुई चल रही कार ने एकबारगी सड़क को छोड़कर नहर में छलांग लगा ली। नहर के गहरे पानी में छलांग लगाने की देर रात में यह घटना चांपी के पास हुई। घटना की जानकारी मिलने पर तेनुघाट ओपी के प्रभारी भजनलाल मौके पर पहुंचें। इस हादसे मंे घायल कार में सवार दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दरअसल जब उपर की वर्षा और गड्डांे के बीच फंसी टूटी फूटी सड़क से कार गुजरती हुई चांपी से आगे बढ़ रही थी, तभी वह बेकाबू हुई और छपाक से नगर में छलांग लगा बैठी। जानकारी मिली है कि कार में जैनामोड़ के मोहनपुर के रहनेवाले रोहित कुमार और बबलू कुमार सवार थे। वे अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस देर समय में उक्त राह से लौट रहे थे। तभी यह घटना घट गयी। हालंाकि नहर में छलांग लगा रही कार के खतरा को भांप कर दोनों ने कूद कर अपने को बचा लिया। नहर के गहरे पानी में छलांग लगाकर कार आधी से अधिक डूब चुकी है और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai