Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आशियाना अनमोल में सीनियर सिटीजन ग्रुप की मानवीय पहल

  •    सेवा शिविर से तृप्त हुए हजारों राहगीर सेवा शिविर

गुड़गांव।निर्जला एकादशी के अवसर पर हरियाणा सोहना रोड के आशियाना अनमोल के सीनियर सिटीजन ग्रुप की मानवीय पहल ने हजारों लोगों को तृप्त किया और इस गर्मी के मौसम में राहत दी। अवसर था निर्जला एकादशी व्रत का। इस मौके पर आशियाना अनमोल के रहने वाले बुजुर्गों की सोसाइटी ने सोसाइटी के मेन गेट पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया और इसके माध्यम से शरवत का वितरण किया गया। इस शिविर में आए हजारों लोगों ने इस का लाभ लिया। शिविर में आशियाना अनमोल के सीनियर सिटीजन ग्रुप के लोगों ने अपनी सेवा दी और इस तरह के आयोजन की जरूरत पर प्रकाश डाला।
भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह का आयोजन काफी राहत भरा रहा। आम लोगों के लिए काफी शुकून भरा साबित हुआ। आयुजकों ने बताया कि इस तरह का आयोजन जहां सेवा भाव के मकसद से होता है वही समाज के प्रति अपने दायित्व को भी दिखाता है। इस तरह के आयोजन के जरिए आनेवाली पीढ़ी को सेवा और समाज से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *