Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एमजीएम स्कूल के छात्र को कराटे में स्वर्ण पदक

एमजीएम स्कूल के छात्र को कराटे में स्वर्ण पदकGold medal
बोकारो। एमजीएम स्कूल बोकारो के दसवीं कक्षा के छात्र भास्कर टंडन ने किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित जेकेए राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के काता स्पर्द्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण एवं कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। यह जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है। साथ ही अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खेलकूद से विद्यार्थियों ने टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए स्कूल के शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का बेहतर वातावरण तैयार किया गया है। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मेडल जीत रहे हैं। उन्होंने भास्कर को सम्मानित किया। प्राचार्य फादर डा. जोशी वर्गीस,,उप प्राचार्य रेखा बनर्जी,हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, खेल शिक्षक राजीव सिंह, मीनाक्षी कुमारी,मोहसिन, सौरभ कुमार, वंदना कुमारी, पूनम कुमारी आदि ने भास्कर को शुभकामनाएं दी है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *