

बीएसएल में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान
बोकारो। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम ने सबको हाथों में झाडू थमवाकर गंदगी के खिलाफ मिशन में उतारा,। एक दिन, एक साथ, एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम में उतरे लोगों को गंदगी को समेटने,बटोरने के काम में लगवाया। अभियान में उतरे लोग आम और खास थे। लेकिन स्वच्छता मिशन ने इनके आम और खास की दूरी मिटा दी। इस अभियान के दौरान बोकारो स्टील प्लंाट के सारे वरीय,कनीय अधिकारियों,कर्मचारियों ने गंदगी पर झाडू फेरा। एक साथ इतने अधिकारी और कर्मचारी एक ही जगह एक़ित्रत होकर झाडू फेरने लगे की गंदगी कम पड़ गयी। यह विशेष कार्यक्रम इस्पात भवन मंे आयोजित किया गया। भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं सामूहिक श्रमदान से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी ने स्वच्छता शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मैदान में डीआई के नेतृत्व में उतरे अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान से गंदगी के खिलज्ञफ मुहिम शुरू की। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने सभी से स्वच्छता को अपने दैनिक व्यवहार एवं जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छता संबंधी प्रयासों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों एवं जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया जा सकता है।
