Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में संजय सिंह की हैट्रिक, सचिव बने पन्नालाल जायसवाल,उड़ाए गए जमकर अबीर गुलाल


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में जैनामोड़ के मारवाड़ी पंचायत भवन में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान चैंबर से जुड़े मतदाता दुकानदारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
मतदान तीन बजे अपराहन तक चला और इसके बाद मतों की गिनती शुरू की गई।घोषित रिजल्ट में अध्यक्ष पद पर संजय सिंह ने अपनी जीत की तिकड़ी बनायी। चैंबर के सचिव पद पर कड़े मुकाबले में पन्नालाल जायसवाल ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 92 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। जबकि सचिव पद पर पन्नालाल जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 25 वोटों के अंतर से कडे़ मुकाबले मंे पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने लडडू बांटें,एक-दूसरे को अबीर गुंलाल लगाया और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। दुकानदारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
चुनाव के दौरान दिन भर जैनामोड़ बाजार में गहमागहमी का माहौल बना रहा। परिणाम आने के बाद यह उत्साह जश्न में बदल गया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को फूल-माला से लाद कर उनका स्वागत किया। इस चुनाव में नवीन गर्ग निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा छह कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
नवनिर्वार्चित पदाधिकारियों ने जीत के बाद अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। नयी टीम ने कहा है कि जैनामोड़ के व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से यह टीम उठाएगी और व्यापारियों के हित में प्रभावी ढंग से काम करेगी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai